फतेहपुर, दिसम्बर 7 -- फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की बैठक पटेल नगर में आहूत की गई। जिसमें 10 दिसम्बर से आयोजित होने वाले 15 दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर पर चर्चा की गई। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि आईटीआई रोड स्थित डा.वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन भी नि:शुल्क कराया जाएगा। इस मौके पर राजकुमार, भारत वर्मा, शिव कुमार, रिया गौड़, मनीषा राजपूत, रिचा राजपूत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...