ताइक्वांडो में सात खिलाड़ियों ने पदक जीते
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 19 -- फर्रुखाबाद। कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों ने पदक जीते। इसमें 39 किग्रा भार वर्ग में उदय प्रताप ने स्वर्ण पदक, 29 किग्रा भार वर्ग में अंशु कुमार, 23 किग्रा भार वर्ग में स्पर्श कुमार, 25 किग्रा भार वर्ग में अमायरा, 43 किग्रा भार वर्ग में आराध्या, 29 किग्रा भार वर्ग में तेजस्वी ने रजत पदक जीते और 37 किग्रा भार वर्ग में ओजस्वी ने कांस्य पदक जीता। प्रशिक्षिका श्रद्धा त्रिपाठी, टीम मैनेजर शिवांग त्रिपाठी के साथ वीपी अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अमित तिवारी, अमित पांडेय ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। फोटो 1परिचय - पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ टीम।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.