जौनपुर, अगस्त 5 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में बीते 30 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित यूपी स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौराबादशाहपुर ताइक्वांडो अकादमी से सुमित राय , वैभव यादव, अर्पित यादव, आयुष पाल, वेदांश यादव व प्रियांशी यादव ने प्रतिभाग किया। जिसमें धर्मापुर ब्लाक के राजेपुर गांव के वेदांश यादव पुत्र संजय यादव ने गोल्ड व करंजाकला ब्लाक के महरुपुर प्रेमापुर की प्रियांशी यादव पुत्री मनोज कुमार यादव ने ब्रोंज मेडल जीता। खिलाड़ियों के इस सफलता पर उनके परिजनों, ग्रामवासियों व कोच संजय पाल ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Chandauli News: राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चंदौली के खिलाड़ियों का रहा जलवा यह भी पढ़ें- Moradabad News: ताइक्वांडो में ब्लैक फ्यूचर के बच्...