ताइक्वांडो में वंश और केशव का राज्य स्तर पर चयन
बदायूं, सितम्बर 27 -- बिल्सी। एसआरएम इंटर कॉलेज, बीसलपुर (पीलीभीत) में आयोजित मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के रोहित, केशव, श्रेयांश, वंश और आयुष ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर केशव का 51 किलोग्राम और वंश का 48 किलोग्राम भार वर्ग में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता गोरखपुर में आयोजित होगी। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। पीटीआई रवीना रानी के निर्देशन में छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News: ताइक्वांडो में गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.