ताइक्वांडो में रजत पदक जीतने वाले माधवेंद्र का सम्मान
गंगापार, सितम्बर 28 -- प्रयाग पब्लिक स्कूल के छात्र माधवेंद्र शुक्ला ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 19 से 24 सितंबर तक पानीपत, हरियाणा में हुआ। प्रतियोगिता में देशभर के साथ विदेशों से संबद्ध सीबीएसई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। माधवेंद्र शुक्ला ने अंडर-78 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंचकर रजत पदक अपने नाम किया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंधक सुशील कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य फ्रेडरिक रिचर्ड हैनवे और उप-प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने माधवेंद्र को बधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.