ताइक्वांडो में महराजगंज ने जीते सात पदक
महाराजगंज, अक्टूबर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर के सहजनवा स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में 3 से 7 अक्तूबर तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महराजगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक अपने नाम किए। जिले के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नीलू पांडेय ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं रंजीत कुमार, वीर पांडेय और कविता ने रजत पदक हासिल किया। आदित्य चौधरी, अजय भारती और मुस्कान ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रदेशीय प्रतियोगिता में मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय प्रतियोगिता से चयनित महराजगंज के कुल 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।खिलाड़ियों यह भी पढ़ें- त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.