शामली, अक्टूबर 5 -- शामली। गुरुग्राम में रविवार को आयोजित आठवीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चौंपियनशिप में शहर के बीएसएम स्कूल शामली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीते। प्रतियोगिता में विद्यालय के सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और सभी ने पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्माइल, अद्विक और विवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। वहीं लक्ष्मी, आहान, आराध्या निर्वाल और युवान ने रजत पदक हासिल किए। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए खिलाड़ियों के बीच बीएसएम के खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ मुकाबले किए।प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: राज्य स्तरीय गतका,ताइक्वांडो में सात स्वर्ण और 12 रजत पदक ...