गोरखपुर, मार्च 2 -- जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 8वीं ओपन अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर रविवार को अपने गांव पहुंचे खोरिया भीटी निवासी अभिषेक पासवान का बरडाढ़ चौराहे पर स्थानीय लोगों ने फूल माला से स्वागत किया। उत्तराखंड में आयोजित इस ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत सहित नेपाल, कोरिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने हिस्सा लिया गया, जिसमें भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रहे अभिषेक पासवान ने रजत पदक जीतकर अपने गांव खोरिया भीटी पहुंचने पर युवाओं द्वारा फूल माला पहनाकर बरडाढ़ चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान मौजूद जय प्रकाश पासवान, राणा प्रताप सिंह, सिंटू सिंह, राज पासवान अरुण पासवान, रंजीत पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...