ताइक्वांडो में नोजगे स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
रुद्रपुर, मई 11 -- खटीमा, संवाददाता। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी। दिनेशपुर स्थित किंग्स हाइट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी के खिलाड़ियों ने ऊधमसिंह नगर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जिले के 20 से अधिक विद्यालयों के लगभग 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के 19 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया, जिनमें से 18 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक और एक खिलाड़ी ने रजत पदक जीता। खिलाड़ियों ने अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.