सिद्धार्थ, सितम्बर 20 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में आयोजित मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले के 13 खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के कुल 22 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रतियोगिता में 14 आयु वर्ग में संतकबीरनगर के बालवीर, संदेश, सुरैया और कनिज फातिमा के साथ सिद्धार्थनगर के उत्कर्ष पासवान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने में सफलता हासिल की। 17 आयु वर्ग में सिद्धार्थनगर के दिव्यांश पांडेय, दिलेर मौर्य, पूजा, खुशी, कल्पना और प्राची ने अपने-अपने मुकाबलों में...