महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक स्थित जीएसपी कॉन्वेंट स्कूल केवलापुर कला में खेल प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में सफलता हासिल करने वाले विद्यालय की 18 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं नई बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ खेलों में दक्षता भी जरूरी है। ताइक्वांडो जैसे खेल बच्चों को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि आत्मरक्षा और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है, ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय...