मथुरा, फरवरी 16 -- मथुरा। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में यूनिक स्पोर्ट्स अकादमी में ताइक्वांडो का बेल्ट टेस्ट हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 15 खिलाड़ियों ने बेल्ट टेस्ट प्राप्त की, जिसमें अभिजीत, लक्ष्य उपाध्याय, तनिष्क चौहान, नेहा चौधरी, अर्जित शर्मा, हिमांशु कौशिक, जानवी, चित्रांश कुंतल, प्रिंस शर्मा और शौर्य ने येलो बेल्ट, आयुष, आदित्य सोलंकी और सेजल चौधरी ने ग्रीन बेल्ट, तनुज चौधरी ने रेड बेल्ट में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। निर्णायक की भूमिका में गोविंद अग्रवाल, दिव्यांश चौधरी, प्रेम अग्रवाल ने निभाई। कोच योगेश राठौर ने बताया सारे ताइक्वांडो खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आगामी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभा करेंगे...