कानपुर, जुलाई 20 -- कानपुर। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित चौथी इंटर स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन 18 और 19 जुलाई को स्वीट एंजल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल और कई जिलों के 630 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक आलोक मिश्रा और प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा ने किया। विद्यालय बालक वर्ग की टीम चैम्पियनशिप में एनएलके लिटिल स्टेप ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्वीट एंजल इंटरनेशनल दूसरे और जेकेडी इंटरनेशनल तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, बालिका वर्ग में केआर एजुकेशन सेंटर ने खिताब जीता। फातिमा कॉन्वेंट स्कूल उपविजेता और एसएल पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो में सात खिलाड़ियों ने पदक जीते जिला ऑफिशियल मुकाबलों में क...