ताइक्वांडो में ओलंपस हाई की शिया ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून, जुलाई 28 -- देहरादून। ओलंपस हाई में ग्यारहवीं की छात्रा शिया शर्मा जसवंत मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप के अंडर-17 (52-55 किलोग्राम) वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिया ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक कुनाल शमशेर मल्ला ने शिया को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अनुशासन, दृढ़ता और उत्कृष्टता का प्रतीक है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। निदेशक व प्रधानाचार्या डॉ. अनुराधा पुंडीर मल्ला ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रा की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने शिया शर्मा, उनके प्रशिक्षकों और परिवार को इस उपलब्धि पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.