हल्द्वानी, मई 30 -- हल्द्वानी, संवाददाता। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित 33वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत दावेदारी पेश की है। अब तक हुए मुकाबलों में राज्य के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य समेत कुल 11 पदक अपने नाम किए हैं। ताइक्वांडो फेडरेशन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न आयु और भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। यह भी पढ़ें- सीमा , अक्षिता, अंश, दक्ष, मानवी ने जीत स्वर्ण पदकप्रतियोगिता का उद्घाटन देश के 15 से अधिक राज्यों के एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किया थ...