ताइक्वांडो में आर्चीज स्कूल बना चैम्पियन
कानपुर, मई 26 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पनकी स्थित एलेनहाउस पब्लिक स्कूल में केएसएस (जोन बी) अंतरविद्यालयीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ। कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 150 से अधिक बच्चों ने अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल श्याम नगर की टीम विजेता बनी। दूसरे स्थान पर डीपीएस बर्रा और तीसरे स्थान पर ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्याम नगर की टीम रही। मुख्य अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रामगोपाल बाजपेई, डॉ. बलविंदर सिंह, स्कूल के निदेशक जफरुल अमीन, फिरदौस अमीन, प्रधानाचार्या डॉ. हरप्रीत कौर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- आर्चीज विजेता तो डीपीएस बना उपविजेता यह भी पढ़ें- सीआईएससीई ताइक्वांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.