बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। एकलव्य स्पोर्ट्स आर्ट एंड कल्चर अकादमी चीरा चास के प्रांगण में बोकारो जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एकलव्य एकेडमी के लगभग 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और इस परीक्षा में सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए। इस कार्यक्रम में झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष विजय भारती, बोकारो जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव भोला महतो, उप सचिव प्रणव कुमार व एकलव्य स्पोर्ट्स आर्ट एंड कल्चर के डायरेक्टर राहुल प्रताप मौजूद थे। परीक्षा में सफल हुए खिलाड़ियों में येलो बेल्ट में ऋषि राज, स्वराज, प्रेम, राज कुमार गोप, विआंश, रीवा, युवराज, रुद्रांश, आर्ची, अद्विक, तस्मिया, रेयांश, आराध्या, अनन्या। ग्रीन बेल्ट में अदित्री, आरव, श्रीयांश , रौनक, रियांशी, आयुष,दीपिका, अंश, आयुषी, रोहि...