रायबरेली, अप्रैल 1 -- लालगंज, संवाददाता। स्टार ताइक्वांडो क्लब लालगंज के तत्वावधान में कलर बेल्ट सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 65 प्रशिक्षाणार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनकी मेहनत और प्रदर्शन के आधार पर कलर बेल्ट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब के सचिव व कोच मोहम्मद आसिफ ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री शिवम गुप्ता एवं उपाध्यक्ष अर्पित गुप्ता द्वारा ताइक्वांडो प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। ताइक्वांडो बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ आत्मरक्षा और शारीरिक फिटनेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण खेल है। शिवम गुप्ता ने कहा कि स्टार ताइक्वांडो क्लब लालगंज ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण...