बक्सर, मार्च 21 -- युवा के लिए ---- स्वागत आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण तकनीकों से बच्चों को कराया अवगत राष्ट्रीय स्तर के सभी पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा फोटो संख्या- 31, कैप्सन- शनिवार को कला भवन में उपस्थित ताइक्वांडो के खिलाड़ी व खेल पदाधिकारी आलोक वत्स। बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के कला भवन में शनिवार को ताइक्वांडो से संबंधित सेमिनार व प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में एशियन क्वालिफायर के लिए चयनित खिलाड़ियों का स्वागत हुआ। खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर में लगभग 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण तकनीकों से बच्चों को अवगत कराया। जिससे युवाओं में आत्मविश्वास एवं उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला भू-अर्जन...