सिद्धार्थ, फरवरी 3 -- सिद्धार्थनगर। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में हुआ। इसमें जिले भर के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बीच सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की निदेशक डॉ.सुशीला सिंह ने विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस और नेतृत्व के गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सहायक निदेशक डॉ.काया सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं विद्यालय में उपलब्ध उत्कृष्ट खेल वातावरण का परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय...