गाजीपुर, नवम्बर 10 -- खानपुर। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 5 से 8 नवम्बर तक आयोजित सीनियर राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर और दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल अनौनी सैदपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आंचल और अभिराज सिंह ने अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। जिला सचिव व कोच संजय भारद्वाज ने बताया कि गाजीपुर के खिलाड़ी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों की सफलता पर राधेमोहन सिंह और अनिकेत सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि से प्रशिक्षकों व अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.