रुडकी, अगस्त 19 -- अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संस्था के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र मुकुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर संस्था का नाम रोशन किया। पटाया, थाइलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में मुकुल ने अंडर-18 आयु वर्ग के 54 से 58 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया और स्वर्ण पदक हासिल किया। मुकुल की इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य मेजर इंजीनियर फणींद्र मिश्रा और प्रबंध समिति के अध्यक्ष विंग कमांडर मोहित गर्ग ने उन्हें सम्मानित किया। प्राचार्य ने मुकुल को बधाई देते हुए उसके कठिन परिश्रम और लगन की सराहना की। बताया गया कि मुकुल के पिता असम में सेना में सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। इससे पूर्व मुकुल ने बरेली में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कांस्य पदक जीता था। इसके बाद उसने ...