बदायूं, फरवरी 11 -- बदायूं। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होने वाली चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे जी-1 ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के अजय पाल सिंह भारतीय दल का हिस्सा बनेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष ने बताया कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 18 से 20 फरवरी 2026 तक काठमांडू के त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में आयोजित की जाएगी। इसे वर्ल्ड ताइक्वाडो डव्लयूटी और एशियन ताइक्वांडो यूनियन के तत्वावधान में नेपाल ताइक्वांडो संघ द्वारा कराया जा रहा है। एपी इंटरनेशनल स्कूल के कोच अजय पाल सिंह इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर सीनियर वर्ग पूमसे स्पर्धा में अपना कौशल दिखाएंगे। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अजय ने कड़ा प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और वह प्रतिदिन छह घंटे कड़ा अभ्यास कर पसीना बहा रहे हैं। उनकी इस उप...