बिहारशरीफ, मई 30 -- ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने 40 सदस्यीय टीम रवाना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना में दो दिवसीय राज्यस्तीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की 40 सदस्यीय टीम शनिवार को पटना रवाना हुई है। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ शेखपुरा के जिला सचिव कुंदन कुमार ने बताया कि 30 एवं 31 मई को राज्यस्तीय प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में 25 बालक और 15 बालिकाओं की टीमें हिस्सा लेंगी। सफल प्रतिभागियों का चयन राज्यस्तरीय टीम में होगी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता) यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने 40 सदस्यीय टीम रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...