लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- लखनऊ पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का सीआईएससीई जोनल लेवल का संयुक्त ताइक्वांडो टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल संभल मुरादाबाद, सीपी विद्या निकेतन फर्रुखाबाद कायमगंज, गुरुकुल अकादमी पलिया के बच्चों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में सेक्रेड हार्ट स्कूल मुरादाबाद की टीम विजेता रही। वहीं लखनऊ पब्लिक स्कूल के अजिष्ठ पटेल, विराट प्रताप सिंह और शोभित सलूजा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। रुद्रांश प्रजापति, अमोघ, समीर,अविका शर्मा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। संचालन पीईटी आरएन मिश्रा ने किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.