लखीमपुरखीरी, नवम्बर 30 -- जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में गोला स्थित ब्राइट लैंड्स अकादमी में आयोजित दो दिवसीय 19वीं बालक-बालिका जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का शनिवार को भव्य आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एसएम आसिफ के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में जिले भर से आए खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान 8 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया, जबकि दर्जनों प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अकादमी की एमडी जसवीर कौर ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे बच्चों के चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। अकादमी के प्रधानाचार्य अमित गुप्ता ने खिलाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.