प्रयागराज, अगस्त 22 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत स्थित सेंट्रल एकेडमी के छात्रों ने खेल जगत में विद्यालय का नाम रोशन करते हुए सीबीएसई ईस्ट ज़ोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के दो होनहार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया।बीपीएमजी पब्लिक स्कूल सुरियावां में आयोजित​ प्रतियोगिता के दौरान कक्षा आठ के छात्र सात्विक सिंह और आरव सिंह ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, फुर्ती और अनुशासन का परिचय देते हुए यह सफलता अर्जित की। कांस्य पदक जीतकर विद्यालय परिसर पहुंचे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।​ इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर एसके तिवारी एवं प्रिंसिपल ऋचा त्रिपाठी ने दोनों विजेता खिलाड़ियों तथा उनके खेल प्रशिक्षक सत्यदेव यादव को ...