बुलंदशहर, मई 20 -- नगर के मोहल्ला रिसालदारान स्थित न्यू डायमंड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने तायक्वोंडो फेड्रेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में नोएडा के बीजीएस विसनाथम इंटरनेशनल स्कूल में गत 16 मई को आयोजित ओपन डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप- 2026 में शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। स्कूल के खिलाड़ियों ने 7 मेडल (3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल)पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक विजेताओं में मुआज़,अब्दुल्ला,हम्माद, रजत पदक विजेताओं में शक़ीब, अयाज़,अर्हान, कांस्य पदक विजेताओं में जैद,अर्हान के नाम उल्लेखनीय हैं। ​द स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन, बुलंदशहर के अध्यक्ष एवं प्रशिक्षक मास्टर ज़ाकिर हुसैन ने बताया न्यू डायमंड पब्लिक स्कूल की यह उपलब्धि पूरे जनपद को गौरवान्वित करने वाली है। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय पें...