नोएडा, नवम्बर 24 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले के नौ खिलाड़ियों का चयन ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता अगले महीने पांच से सात दिसंबर तक कानपुर में आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों का चयन का मेरठ में आयोजित जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने बताया कि मेरठ के मवाना स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल में बालक में बालिका वर्ग के विभिन्न श्रेणी में रविवार को जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी प्रियांशी बिष्ट , प्राणायाम महाराज, सैयद अरहान, नक्श आनंद, अनुज कन्नौजिया, अथर्व सिंह, प्रिशा सिंह, किमाया सिंह, आन्या सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में प्राणायाम महाराज और बालिका वर्ग में...