मेरठ, अप्रैल 25 -- शनिवार को दिल्ली ग्लोबल स्कूल मवाना में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटरस्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल के कुल 17 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। जिसमें स्वर्ण पदक विजेता छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं आराध्या (बेस्ट फाइटर गर्ल्स), शिवा, प्रशांत, जानवी, नवप्रीत सिंह, कनक, वंश शर्मा, विवान, मानसी, महेश प्रताप तथा देव भी अपनी श्रेणी मे बेस्ट फाइटर रहे। वहीं, रजत पदक विजेता छात्र-छात्राएं नमानी, काव्या, दीक्षा, अपर्णा, मानसी, नवजोत सिंह एवं गुरकीरत सिंह। यह भी पढ़ें- सम्मान समारोह का ...