चक्रधरपुर, अप्रैल 1 -- चक्रधरपुर। संत जेवियर स्कूल में मंगलवार को ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य फादर एस पथुमाई राज ने प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रतिभा को प्रस्तुत किया। वहीं प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन भी किया। जिससे उपस्थित सभी लोग प्रभावित हुए। इस दौरान अतिथि फादर एस पथुमाई राज ने बेहतर खेल प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मौके पर फादर ने कहा ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास का माध्यम है। विद्यार्थियों ने जिस लगन और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है वह सराहनीय है। आशा है कि वे आगे भी इसी तरह विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे। वहीं जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव ...