बस्ती, अगस्त 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में ताइक्वांडो के मुख्य प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर विनीत कुमार की शिष्या व राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुष्का नाथ को ताइक्वांडो के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए 'हाल ऑफ फेम पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ताइक्वांडो महासंघ के महासचिव डॉ. जिम्मी आर. जगतियानी ने प्रदान किया। राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिलने पर सीआरओ बस्ती कीर्ति प्रकाश भारती ने बस्ती ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में अनुष्का नाथ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...