जौनपुर, जनवरी 2 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर की चेयरमैन सीतामनी के प्रतिनिधि दिनेश सोनकर ने गुरुवार को अपने कार्यालय में गोल्ड मेडल विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ियों को अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया। ये खिलाड़ी आठवां यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त कर लौटे हैं। गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों में नयनसंड का शिवहंस पाल, आयुष पाल और सुमित राय शामिल है। इस मौके पर सभासद शीशवंश सिंह, अतीक अहमद, अजीत विश्वकर्मा, अख्तर, रामचंद्र श्रीमाली अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.