ताइक्वांडो के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित
बिजनौर, मई 19 -- नूरपुर। मुरादाबाद के समर वैली स्कूल में आयोजित समर कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में आरआर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का का नाम रोशन किया। सोमवार को स्कूल पहुंचे विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने मेडल देकर सम्मानित किया। ताइक्वांडो कोच जीवन सिंह ने बताया कि बालक वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में सरबजीत सिंह ने रजत, सीनियर बालिका वर्ग में कृष्टि सिद्दू ने स्वर्ण, सीनियर बालिका वर्ग 51 किलो ग्राम भार वर्ग में परमजीत कौर ने रजत जीता। सब जूनियर बालिका वर्ग से आरआर पब्लिक स्कूल की मानवी दिवाकर ने 20 किलोग्राम भार में स्वर्ण, 41 किलोग्राम भार वर्ग में शिखा अग्रवाल ने स्वर्ण, 35 किलोग्राम भार वर्ग में आरुषि वर्मा ने कांस्य, सब जूनियर बालक वर्ग में 21 किलोग्राम भार वर्ग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.