सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानन्द शिशु-विद्या मंदिर उवि, लचरागढ़ में छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। बताया गया कि प्रशिक्षण प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से दिया जाता है। जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं शारीरिक सुदृढ़ता का निरंतर विकास हो सके। शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में विद्यालय के सभी छात्रों ने अत्यंत उत्साह, लगन और अनुशासन के साथ सहभागिता की। ताइक्वांडो विशेषज्ञ प्रशिक्षिका दीक्षित कुमारी ने विद्यार्थियों को ताइक्वांडो की मूल तकनीकों, आत्मरक्षा के प्रारंभिक गुर, शारीरिक संतुलन, फुर्ती तथा आत्मसंयम से संबंधित महत्वपूर्ण अभ्यास कराए। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों में आत्मविश्वास, साहस और एकाग्रता का विशेष भाव देखने को मिला। कहा गया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.