चतरा, फरवरी 15 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुरानी कचहरी स्थित ताइक्वांडो क्लब चतरा में रविवार को खिलाड़ियों के बीच कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में लगभग 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बेल्ट परीक्षा चतरा जिला ताइक्वांडो संघ एवं चतरा जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया। ताइक्वांडो संघ के सचिव उमेश कुमार ने बेल्ट परीक्षा के दौरान मेहनत और अनुशासन पर प्रकाश डाला। इस परीक्षा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल जितनी मोड, नाजरेथ इंग्लिश मीडियम, होली गार्डन नेशनल पब्लिक स्कूल, ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल, लोयोला अकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल चतरा शामिल है। ताइक्वांडो खिलाड़ियों को झारखंड ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मौके पर संघ के अध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, नेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.