बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम जेवनार निवासी उपेंद्र सिंह की बेटी तांसी सिंह ने कर्नाटका में आयोजित प्रतिष्ठित 'मिस कर्नाटका जूनियर किड्स प्रतियोगिता' में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। तांसी की इस उपलब्धि से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कर्नाटका में आयोजित इस जूनियर मॉडल प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली बच्चों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तांसी सिंह ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति के दम पर 'मिस कर्नाटका जूनियर किड्स' का खिताब अपने नाम कर लिया। बताया जाता है कि तांसी के पिता उपेंद्र सिंह कर्नाटका में व्यापार करते हैं। उन्होंने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि इस उपलब्धि का पूरा श्रेय उनकी पत्नी पवित्रा को जाता है। ...