नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- तांबे की कीमतो में आई गिरावट के कारण शेयर बाजार के एक खास सेग्मेंट के स्टॉक में तगड़ा उछाल आया है। ये स्टॉक एसी बनाने वाली कंपनियों के हैं। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास के शेयर की बात करें तो यह करीब 10 पर्सेंट उछला और भाव 1240 रुपये के स्तर को पार कर गया। इसके अलावा, ब्लू स्टार के शेयर को भी खरीदने की होड़ थी। ब्लू स्टार के शेयर में भी 10 पर्सेंट की तेजी आई और यह बीएसई पर 1765 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। एयर कंडीशनर के लिए कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी PG Electroplast का शेयर करीब 6 फीसदी चढ़कर 571 रुपये के आसपास पहुंच गया।तेजी की वजह? दरअसल, तांबे की कीमतों में आई भारी गिरावट का असर शेयर बाजार में एयर कंडीशनर (AC) बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिला। बता दें कि तांबा एयर ...