जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- टाटानगर से सप्ताह में दो दिन अप-डाउन करने वाली शिलघट टाउन-तांबरम एक्सप्रेस का मार्ग 6 अप्रैल से 29 जून तक 22 दिन बदलने वाला है, जबकि तांबरम-तिनसुकिया एक्सप्रेस 2 अप्रैल से बदले मार्ग पर चलने लगी है, जो 29 जून तक अप-डाउन में कायम रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से दोनों तांबरम एक्सप्रेस के मार्ग बदलने का पत्र जारी हुआ है। इससे ट्रेन पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर न जाकर सैंथिया एवं अंडाल होकर आसनसोल चलेगी। ट्रेन का मार्ग बदलने से दुर्गापुर के यात्रियों को दिक्कत होगी। इधर, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस का भी मार्ग 3 अप्रैल से 12 मई के बीच 18 दिन बदलेगा। इससे नीलांचल एक्सप्रेस कानपुर से प्रयागराज व पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होकर चलेगी। जबकि, ट्रेन कानपुर से उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, भदोही, बनारस होकर डीडीयू चलती है। टाट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.