हसनपुर (अमरोहा), मई 7 -- तांत्रिक का वेष धरकर पिछले 11 वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे शातिर अपराधी अरमान उर्फ काले खां को बुधवार तड़के अमरोहा की सैदनगली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस रिकॉर्ड में यह अपराधी 2015 से हत्या के मामले में फरार चल रहा था और इस दौरान इसने तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदातों को भी अंजाम दिया। एसपी लखन सिंह यादव ने टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। बुधवार तड़के सैदनगली पुलिस टीम सकतपुर नहर की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो सकतपुर के पास उसकी बाइक बेकाबू होकर गिर गई। इसके बाद अभियुक्त ने पुलिस टीम पर सीधा फायर ...