तांत्रिक बनकर दो बहनों से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 24 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। फूलपुर थाना क्षेत्र में झाड़फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म तथा तीसरी बहन से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह खुद को तांत्रिक बताकर वर्षों से पीड़ित परिवार के संपर्क में था और अंधविश्वास का फायदा उठाकर बहनों का शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को पीड़िता ने फूलपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि गहनी खुर्द निवासी महफूज पुत्र अबू बकर पिछले चार-पांच वर्षों से उनके घर आता-जाता था। घटना के दिन उसने मंत्र-जाप के बहाने पीड़िता के माता-पिता को घर के बाहर बैठा दिया और अंदर झाड़-फूंक के दौरान उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद पीड़िता की दो सगी बहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.