बरेली, मई 16 -- विवाहिता पर ऊपरी हवा का चक्कर बताकर ससुराल वालों ने उसे महिला तांत्रिक से पिटवाया और फिर उसकी वीडियो बनाई। इस मामले में थाना सीबीगंज में पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रामपुर में थाना मिलक के गांव कूप में रहने वाले नत्थूलाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी करीब चार साल पहले सीबीगंज के गांव घुरा राघवपुर के नरेंद्र से की थी। 11 मई की रात करीब नौ बजे पति नरेंद्र और सास त्रिवेणी उनकी बेटी को दवा दिलाने के बहाने तांत्रिक गीता के पास लेकर गए। गीता ने पूजा पर हवा चक्कर बताते हुए बाल पकड़कर लात-घूंसों से पीटा। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म और तीन तलाक के आरोप में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज पति उसका वीडियो बनाने लगा और सास खड़ी होकर देखती रही। रात 11:30 बजे पति व सास पूजा को घर लेकर पहुंचे तो उसने बनाई गई वीडि...