गंगापार, मई 13 -- मानसिक रूप से दिव्यांग बालिका को दिखाने के लिए पिता तांत्रिक ले आया। पिता के सामने ही वह अभद्रता करने लगा। बालिका की बड़ी बहन ने शोर किया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पिता और तांत्रिक दोनों को ही पेड़ में बांधकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को चौकी ले आई। फूलपुर कोतवाली के इफको चौकी अंतर्गत एक गांव के एक व्यक्ति ने दो विवाह कर रखा है। पहली पत्नी से दो पुत्रियां हैं। जिनमें से एक मानसिक रूप से दिव्यांग है। उक्त व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी के साथ दो किलोमीटर की दूरी पर रहता है। मंगलवार को उसकी पहली पत्नी अपने मायके गई हुई थी। घर पर सिर्फ दोनों पुत्रियां ही थीं। शाम लगभग आठ बजे वह एक तांत्रिक को लेकर वहां आया। आरोप हैं कि तांत्रिक ने मानसिक दिव्यांग बालिका के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिसको बड़ी बहन ने देख...