अलीगढ़, मार्च 2 -- दादाें, संवाददाता। क्षेत्र के गांव खेड़िया दीनापुर में एक तांत्रिक द्वारा एक महिला के मुंह पर मुंह रखकर भगतई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के संबंध में जब थाना पाली मुकीमपुर प्रभारी रवि चंद्रवाल ने जानकारी की तो तांत्रिक घर पर मौजूद नहीं मिला। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो बाबा सीताराम पुत्र गंगासहाय निवासी खेड़िया दीनापुर थाना दादों का है। वहीं बाबा सीताराम की भतीजी भगवती पुत्री रामसिंह की नंद पंकज पत्नी बलदेव निवासी चोरी नगला थाना सहसवान जिला बदायूं से अपना इलाज करवाने बाबा के पास दीनापुर में आईथी। महिला अपनी भतीजी भगवती देवी के घर में इलाज करा रही थी। इसी दौरान की वीडियो को दीनापुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र सुनहरी ने बनाकर फेसबुकस व अन्य सोशल ...