मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- बुढ़ाना। कोतवाली में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरोगा अनुपम सारस्वत की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि साइबर ठगी से जुड़ी रकम यूपी ग्रामीण बैंक के एक खाते में ट्रांसफर हुई थी। जांच में यह खाता कस्बा बुढ़ाना के मोहल्ला कानून गोयान निवासी अनवर पुत्र मोहम्मद शाहिद के नाम पर पाया गया। पुलिस का आरोप है कि अनवर फोन काल, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से लोगों को तांत्रिक क्रिया के नाम पर झांसे में लेकर डर और लालच दिखाकर अपने खाते में पैसे मंगवाता था। यह भी पढ़ें- Roorki News: सवा लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी ...