तांत्रिक क्रिया करवाने के बहाने महिला से दुष्कर्म
फरीदाबाद, जून 6 -- पलवल, केशव भारद्वाज। कैंप थाना पुलिस ने नाते में देवर लगने वाले युवक समेत दो युवकों के खिलाफ महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बीमारी से निजात दिलाने के लिए तांत्रिक क्रिया करवाने का झांसा देकर आरोपी महिला को भरतपुर से पलवल ले आया था। यहां पर आरोपी ने होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। भरतपुर पुलिस से जीरो एफआईआर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस की जांच पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के भरतपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसके परिवार में आए दिन कोई न कोई बीमार होता रहता है। उसके पड़ोस में हरीश नामक युवक रिश्ते में उसका देवर लगता है। उसने उसे बताया कि वह कई तांत्रिकों को जानता है। तांत्रिक क्रिया करवाने से परिवार के सदस्य पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.