बोकारो, मई 28 -- जरीडीह प्रखंड तांतरी उत्तरी पंचायत के मड़ई थान प्रांगण में सीसीएल के सीएसआर मद से बने ओपेन जिम का उदघाटन मुखिया गिरिन्द्र मिश्रा ने किया। सभी वार्ड से आए ग्रामीणों को उन्होंने कहा कि कई बार के प्रयास से सीसीएल प्रबंधन ने यह खुला जिम तांतरी के लोगों को दिया है। हर उम्र के लोग यहां खासकर सुबह के समय योग कर निरोग रह सकेंगे। मौके पर हरि महतो, बासु महतो, बिनोद महली, महानंद केवट, सत्यनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...