चाईबासा, मई 25 -- चाइबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बिरूवा नगर में दो युवकों पर 10 से 15 लोगों ने जान लेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी किए जाने का मामला सामने आया है। जख्मियों में विजय सिंह बोइपाई और पासींग बोइपाई शामिल है। उक्त दोनों युवक तांतनगर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य जोहार बोइपाई के पुत्र हैं। दोनों बिरूवा नगर में ही रहते हैं।रविवार की रात में उक्त दोनों बिरूवा नगर स्थित अपने घर के बाहर बैठे थे।उसी समय पहले चार युवक आए और अचानक गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।इस के बाद और 11 यूवक भी हाथ में लाठी डंडा और चाकू लेकर आ गए।सभी मारपीट करने के बाद भाग गए। सोमवार को सुबह जब युवक के पिता जोहार बोनापाई को घटना की सूचना मिली तो वह बिरूवा नगर आए और दोनों बेटों को उपचार के लिए सदरअस्पताल लाए। जख्मियों ने बताया कि किस कारण से मारपीट किया गया है,इ...