चाईबासा, मई 17 -- चाईबासा, संवाददाता। तांतनगर ओपी अंतर्गत छोटा तेंगतडा गांव में नदी में नहाने के दौरान तीन वर्षीय संगीता सिरका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम लगभग 5 बजे गांव के बच्चों के साथ संगीता सिरका भी गांव के पास नदी में नहाने चली गई थी। नहाने के दौरान उक्त बच्ची गहरे पानी में चली गई और डूब गई। उसके साथ नदी में नहा रहे बच्चों ने गांव पहुंचक परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाते ही बच्ची के परिजन और ग्रामीण नदी गए और बच्ची को पानी से बाहर निकला गया। उस समय तक बच्ची जीवित थी। यह भी पढ़ें- मदार नदी में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत लेकिन उसे चिकित्सकों के पास ले जाने के बजाय ओझा के पास ले गए। झाड़-फूंक में काफी देरी हो गई। जब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में देर रात को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सको...