चाईबासा, मई 28 -- चाईबासा, संवाददाता। तांतनगर ओपी अंतर्गत बड़दा डीह गांव निवासी माधव चंद्र कुंतल के 6 वर्षीय बेटे सूर्या कुंतल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाम में गांव के बच्चों के साथ सूर्या नहाने के लिए गांव का तालाब गया था। नहाने के दौरान गहरा पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना बच्चों ने उसके परिजनों को दिया। इसके बाद परिजन ने बच्चे को तालाब से निकाला। तब तक बच्चे की मौत हो गई थी। घटना की सूचना बुधवार को सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस बड़दा डीह गांव जा कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। यह भी पढ़ें- नहाने के दौरान तालाब में डूबे से बच्चे की मौत यह भी पढ़ें- वीरपुर पोखरा में डूबने से किशोर की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...